भाग मिल्खा भाग 'हिम्मते मर्दां तो मददे खुदा'- फिल्म रिव्यू

Rating:
4.5/5

निर्देशक-
राकेश ओम प्रकाश मेहरा
निर्माता- राकेश ओम प्रकाश मेहरा
स्टारकास्ट- फरहान अख्तर, सोनम कपूर, दिव्या दत्ता, प्रकाश राज, योगराज सिंह, पवन मल्होत्रा
संगीत- शंकर महादेवन, इशान नूरानी, लॉय मेंडोन्सा
लिरिक्स- प्रसून जोशी
अवधि- 3 घंटे 10 मिनट
स्टार- 4.5 स्टार

फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग आज रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर लोगों में तो काफी पहले से एक्साइटमेंट हो ही रखा है साथ ही कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए इस साल फरहान ही सारे अवॉर्डस लेकर जाएंगे। हालांकि फिल्म की अवधि थोड़ी ज्यादा होने की वजह से फिल्म को देखते वक्त थोड़ा सा बोर लगा लेकिन इसके अलावा फिल्म बहुत ही बेहतरीन बनाई गयी है। फरहान ने तो जैसे मिल्खा सिह की जिंदगी जी ली परदे पर। दूसरी तरफ दिव्या दत्ता की एक्टिंग ने एक बार फिर से लोगों को खुद से जोड़ लिया और वहीं सोनम कपूर की सादगी और उनकी अदाओं ने तो दिल ही लूट लिया। फरहान ने पूरी फिल्म के दौरान जिस तरह से अपनी बॉडी को एक रुप से दूसरे रुप में ट्रांसफॉर्म किया है वो वाकई काबिले तारीफ है।

भाग मिल्खा भाग के गाने भी लिमिटेड हैं और साथ ही फिल्म में गानों का यूज बड़ी ही खूबी के साथ किया गया है। फिल्म में फरहान अख्तर की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। हालांकि फिल्म थोड़ी ज्यादा लंबी है। आखिर तीन घंटे दस मिनट की फिल्म आजकल बनती कहां हैं और अगर बनाई भी है तो फिल्म की कहानी थोड़ी कसी हुई होनी चाहिए जिसकी कमी साफ साफ भाग मिल्खा भाग में देखने को मिली। प्रकाश राज औऱ साथ ही सोनम कपूर, दिव्या दत्ता ने भी अपने छोटे छोटे से किरदारों में जान डाल दी है।

फिल्म की कहानी शुरु से लेकर अंत तक एक पूरी रियल लगती है। कहीं भी कुछ ज्यादा मसाले डालने का प्रयास नहीं किया गया। मिल्खा सिंह के रुप में फरहान अख्तर को एक नॉर्मल और सिंपल लड़के के रुप में ही दिखाया गया है। उसकी सिंपलिसिटी में ही फिल्म का सार छुपा है और फिल्म की खासियत यही है कि फिल्म में किसी भी किरदार को कमर्शियल करने की कोशिश नहीं की गयी है। फिल्म की कहानी जानने के लिए पढ़िये स्लाइड्स।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X