अब योगगुरु बाबा रामदेव ने भी कहा, 'boycott पीके'..

पीके' एक ओर बॉक्स ऑफिस पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर विवादों में भी गहराती जा रही है। धर्म से जुड़े मुद्दों और विवादों में घिरती पीके को कई समूहों का निशाना बनना पड़ रहा है। धार्मिक अंधविश्वास और 'बाबाओं' को निशाने पर लेने वाली आमिर खान की यह फिल्म अब योग गुरु रामदेव के निशाने पर भी है।

aamir khan

आपको बता दें, बाबा रामदेव ने भी पीके देखी और उसके बाद उन्होंने लोगों से इस फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की। बाबा रामदेव के अनुसार, फिल्म 'पीके' हिंदू धर्म और उससे जुड़ा भावनाओं का मजाक उड़ाती है। रविवार को बाबा रामदेव ने 'पीके' का बहिष्कार करने की अपील करते हुए आमिर खान को गिरफ्तार करने की भी मांग की है। उन्होंने फिल्म में हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर दिखाए गए दृश्य और संवादों पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह हिन्दू धर्म का अपमान है।

रामदेव ने कहा कि, इस्लाम पर कुछ बोलने से पहले लोग 100 बार सोचते हैं। लेकिन जब बात हिंदू धर्म की आती है तो कोई भी खड़ा होकर कुछ भी कह देता है। यह अपमान है। उन्होंने कहा कि पीके जैसी फिल्म का सामाजिक तौर पर बहिष्का होना चाहिए। साथ ही हिंदू जनजागृति समिति ने आडवाणी पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह शर्मनाक है कि आडवाणी जैसे दिग्गज नेता ने भी फिल्म की तारीफ की है।

यह भी पढ़ें: 300 करोड़ से ज्यादा कमाएगी Pk!

गौरतलब है कि जब से पीके रिलीज हुई है, फिल्म को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू जनजागृति समिति और अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने विरोध प्रदर्शन किए हैं। जबकि फिल्म पर हिन्दू देवी देवताओं का उपहास करने और 'अति उकसावपूर्ण' होने के आरोप लगाते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस के समक्ष शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X