[बॉलीवुड न्यूज] शाहिद कपूर और मीरा राजपूत आज यानि की 7 जुलाई को राजधानी दिल्ली में शादी के बंधन में बंध गए हैं। ऑफिशियली आज से मीरा मिसेज कपूर हो गई हैं। शादी के इस समारोह में सिर्फ दोनों परिवार और नजदीकी दोस्त ही शामिल रहे। शाहिद और मीरा अपने शादी समारोह को सादे तरीके से संपन्न करना चाहते थे।
लेकिन 12 जुलाई को अभी धमाल होना बाकी है, जब रिशेप्शन पार्टी में पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शामिल होगी। फिलहाल, शादी के बाद भी एक पार्टी की जाएगी, जिसके बाद शाहिद- मीरा मुंबई के लिए रवाना होंगे। बहरहाल, हमारी ओर से इस जोड़े को हार्दिक बधाई....
शाहिद कपूर- मीरा राजपूत की शादी
आखिरकार, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। 34 साल के शाहिद और 21 साल की मीरा अब पति-पत्नी बन चुके हैं।
संगीत सेरेमनी
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की यह तस्वीर संगीत सेरेमनी की है। लाखों दिलों की धड़कन शाहिद अपने संगीत पर अपने दुल्हनिया के साथ जमकर डांस करते दिखे।
मीरा राजपूत
दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत आज से मिसेज कपूर हो गईं। हम सबकी ओर से भी इस क्यूट एंड हॉट कपल को बधाई।
पंकज कपूर- सुप्रिया पाठक
शाहिद कपूर के मां- पिता पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक इस पूरे विवाह के दौरान काफी खुश दिखे। और हों भी क्यों न.. आखिर शाहिद ने उनके पसंद की लड़की से शादी जो कर ली।
शाहिद कपूर
अपने संगीत पर जाते शाहिद कपूर को स्पॉट किया गया। शाहिद यहां शर्माते दिख रहे हैं। वैसे शाहिद कपूर की शादी से लाखों दिल आज टूट गए।
हम साथ साथ हैं
पूरा माहौल देखकर आपको लगेगा कि शाहिद की संगीत सेरेमनी कितनी धमाल रही होगी।
शाहिद कपूर- मीरा राजपूत
फाइनली.. अब शाहिद कपूर देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लिस्ट से आउट हो चुके हैं। बहरहाल, कोई शक नहीं कि यह जोड़ी परफेक्ट है।