मैदान में जड़ा सिक्स पर सिक्स, तो अनुष्का को दिया flying kiss
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भले ही मीडिया और लोगों के सामने अपने इश्क से इंकार करते हों, लेकिन कभी- कभी वे खुद यह भूल जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ भारत और श्रीलंका के बीच हो रहे मैच के दौरान। जब विराट अपनी खुशी पर काबू नहीं कर पाए और भरे स्टेडियम में अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया।
रविवार को राजीव गांधी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच के दौरान 53 रनों की शानदार पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली का उत्साह बढ़ाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहीं। कोहली इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ-साथ एकदिवसीय मैचों में सबसे तेजी से 6,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। लिहाजा, यह सफलता विराट ने दूर से सही, लेकिन अनुष्का संग भी बांटा।
कोहली ने 50 रन पूरे करने के बाद अपना हेलमेट निकाला और बैट को चूमते हुए दर्शकों में मौजूद अनुष्का की ओर देखा। अनुष्का ने भी खड़े होकर कोहली के उत्साह का जवाब दिया।
गौरतलब है कि क्रिकेट और फिल्मों के अलावा भी अनुष्का और विराट साथ स्पॉट किये जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों लंदन में साथ देखे गए थे। वहीं, भारत के इंग्लैंड दौरे के समय अनुष्का भी वहां मौजूद थीं। वहां कोहली का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और अनुष्का के वहां मौजूदगी की खूब आलोचना भी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications












