#GadarAlert: सनी देओल का 'गदर बेटा'...कर रहा है अपना डेब्यू

सनी देओल का गदर वाला बेटा तो याद ही होगा? वही नन्हा जीते जो अपने पापा के साथ डटकर खड़ा था जब वो चीख रहे थे कि अगर एक कागज़ के टुकड़े पर मोहर नहीं लगेगी तो क्या तारा पाकिस्तान नहीं जाएगा?

वही छोटा सा बच्चा जो उड़ जा काले कावा गाते हुए बहुत ही क्यूट लगा था और जिसकी आवाज़ पाकिस्तान में सुनते ही अमीषा पटेल उनसे मिलने के लिए दौड़ी चली आई थीं। वो छोटा सा बच्चा अब काफी बड़ा हो चुका है।

Utkarsh Sharma Gadar Kid

नाम है उत्कर्ष शर्मा और गदर के ही डायरेक्टर अनिल शर्मा का बेटा है। और अब उत्कर्ष करने जा रहे हैं अपना बॉलीवुड डेब्यू। उनके पापा ने फिल्म की पूरी तैयारी कर ली है और बस उनके लिए हीरोइन की तलाश है।
[Ready2Enter: किक 2 से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे गोविंदा के बेटे!]

इस फिल्म का नाम है जीनियस। और अनिल शर्मा सिंह साब द ग्रेट के बाद तीन साल बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठने को तैयार है, अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए।

वैसे दूसरी तरफ सनी देओल भी अपने बेटे करण देओल को लॉन्च करने में जी जान से जुट गए हैं। करण को लॉन्च करने के लिए उन्होंने चुना है बेताब रीमेक। और इतना ही नहीं, इस रीमेक के लिए वो अपनी पहली को स्टार और बेताब की हीरोइन अमृता सिंह की बेटी, सारा अली खान को लेना चाहते हैं।

वैसे आने वाले दिनों में आपको कई स्टार किड्स बड़े परदे पर दिखने वाले हैं, इसलिए उन्हें पहले ही पहचान लीजिए -

सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार है और ये बात पिछले एक साल में उनके लुक में आए बदलाव से साफ हो जाती है।

करण देओल
वैसे भी आज तक बॉलीवुड में ऐसा नहीं हुआ कि किसी फिल्म से एक कपल ने डेब्यू किया हो और उसी फिल्म के रीमेक से उनके बच्चे डेब्यू करें। इस लिहाज़ से बेताब रीमेक पहले ही बॉलीवुड के इतिहास की स्पेशल फिल्म बन जाएगी।

लेकिन अब आता है कहानी में ट्विस्ट। सारा अली खान दरअसल, करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर की रेस में हो और उनका डेब्यू टाईगर श्रॉफ के साथ लगभग फाइनल ही माना जा रहा है। हालांकि उनके साथ रेस में श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली भी है।
["पूरे बॉलीवुड को करना था यही एक रोल....मैंने फिल्म ही बंद कर दी"]

कृष्णा श्रॉफ
टाईगर श्रॉफ की बहन फिलहाल तो उनकी मैनेजर हैं। लेकिन उनके इंस्टाग्राम को फॉलो करने वाले ये अच्छे से जानते हैं कि वो जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। [सलमान ने ट्यूबलाइट के लिए आधी रात किया कृष्णा को फाइनल]

यशवर्धन आहूजा
यशवर्धन आहूजा गोविंदा के बेटे हैं। और धीरे धीरे मीडिया की नज़रें उन पर हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही गोविंदा खुद उन्हें लॉन्च करेंगे।

त्रिशला दत्त
संजय दत्त भले ही नहीं चाहते कि उनकी बेटी त्रिशला बॉलीवुड का हिस्सा हो। पर त्रिशला की तस्वीरें देखकर लगता है कि वो ज़्यादा दिन तक ग्लैमर वर्ल्ड से दूर नहीं रह पाएंगी।

आर्यन खान
आर्यन खान तो अपने डेब्यू से पहले ही सुपरस्टार हैं। उनके नाम के फैन क्लब हैं और लोग बस उनके डेब्यू की राह देख रहे हैं।

नव्या नवेली नंदा
श्वेता बच्चन की नव्या नवेली नंदा का भी फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अभी फिलहाल वो जितनी फेमस हैं, ये मानकर चलिए कि उनका डेब्यू धमाकेदार होने वाला है।

इशान खट्टर
पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर में इशान खट्टर के डेब्यू की ही बात हो रही थी। शाहिद कपूर के भाई, बचपन में उनके साथ वाह लाइफ हो तो ऐसी में नज़र आ चुके हैं। और अब वो फैंटम फिल्म्स को असिस्ट कर रहे हैं।

अहान शेट्टी
अथिया शेट्टी के बाद सलमान खान सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को ग्रूम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अहान का भी डेब्यू जल्द ही सलमान खान प्रोडक्शन्स से ही होगा।

जान्हवी कपूर
श्रीदेवी काफी समय से अपनी बेटी जान्हवी कपूर को अपने साथ पार्टियों और इवेंट्स में ले जाने लगी थीं। और इसका सीधा असर दिख रहा है। लोग जान्हवी के डेब्यू के लिए खासा उत्साहित हैं।
[रणबीर कपूर को फॉलो कर रही हैं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर]

हर्षवर्धन कपूर
जहां सोनम कपूर सुपरस्टार हैं वहीं उनके भाई हर्षवर्धन कपूर जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज़िया से डेब्यू करने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X