होगा खुलासा कि संजू को कब-कब हुई हसीनाओं से मोहब्बत?
एक बार फिर से अभिनेता संजय दत्त सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी पत्नी मान्यता दत्त, जो कि अपने पति संजय दत्त की लाइफ पर किताब लिख रही हैं। जिसमें उन सारी बातों का जिक्र होगा जिसने संजय दत्त की रीयल लाइफ को रील लाइफ से भी ज्यादा चर्चित बना दिया। कहा जा रहा है कि मान्यता अपनी किताब में लिखेंगी कि आखिर कैसे और क्यों संजू बाबा को कॉलेज के दिनों में ड्रग्स की आदत लगी और मां नरगिस की मौत के कारण उनकी जिंदगी में कौन सा मोड़ आया।
खबर यह भी है किताब में इस बात का भी जिक्र होगा कि संजय दत्त की किन-किन हसीनाओं से अफेयर रहा और उनकी शादी कब , कैसे और किन हालातों में हुई। लेकिन जहां संजय दत्त पर लिखी किताब पर गॉसिप का बाजार गर्म है वहीं दूसरी ओर मान्यता दत्त की ओर से इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मान्यता दत्त पति संजय दत्त की लाइफ पर किताब लिख रही हैं!
वैसे जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक तो मान्यता ने किताब लिखना भी शुरू कर दिया है और इस किताब को संजय दत्त के ही हाथों रिलीज किया जायेगा वो भी तब जब वो जेल से बाहर आयेंगे।
कम हुई दूरियां.. स्टेप मदर-डॉटर यानी मान्यता-त्रिशाला में हुई दोस्ती
गौरतलब है कि संजय दत्त इस समय पुणे की यरवाडा जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें साल 1991 में हुए बम धमाकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से पांच साल की सजा सुनायी गई है। मालूम हो कि मान्यता, संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं और उनके जुड़वा बच्चों की मां है।


Click it and Unblock the Notifications












