twitter
    For Quick Alerts
    ALLOW NOTIFICATIONS  
    For Daily Alerts

    इस सुपरस्टार ने फेयरनेस क्रीम के एड से किया इंकार.. ठुकराया 9 करोड़ का ऑफर

    रणबीर कपूर ने फेयरनेस क्रीम की एड करने के लिए 9 करोड़ की डील ठुकरा दी है।

    By Shweta
    |

    बॉलीवुड में इन दिनों फेयरनेस क्रीम के प्रचार को लेकर काफी विवाद चल रहे हैं। इन प्रचारों से रंगभेद के मुद्दे पर जमकर बहस हो रही है। अभिनेता अभय देओल और सोनम कपूर के बीच इस मुद्दे पर जमकर बहस हुई है, जिसके बाद सोनम अपनी एक ट्टिटर पोस्ट के कारण काफी ट्रोल हुई थीं।

    अब एक और एक्टर इस लिस्ट मे शामिल हो गए हैं। और वो कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं। कई मीडिया की माने तो रणबीर कपूर को फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन के लिए ऑफर किया गया लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया है। इसके लिए रणबीर कपूर को 9 करोड़ की भारी भरकम रकम भी दी जा रही थी।

    ranbir-kapoor-declined-9-crore-deal-for-fairness-cream-advertisement

    लेकिन रणबीर कपूर को ये ऑफर बिल्कुल भी रास नहीं आया और उन्होंने सीधे साफ साफ इसे करने से इंकार कर दिया। साल 2011 में भी अभिनेता रणबीर कपूर ने फेयरनेस क्रीम का ऐड करने से मना कर दिया था। रणबीर का मानना है कि इस तरह के प्रोडक्ट्स हमारे दिमाग में रेसिजम को बढ़ावा देते हैं।

    बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने ऐसा करने का साहस दिखाया है।

    English summary
    Ranbir Kapoor declined 9 crore deal for fairress cream advertisement.
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X