twitter
     »   » PICS: यूं हाथों में हाथ डाले ऑस्ट्रेलिया से वापस आए विराट-अनुष्का..

    PICS: यूं हाथों में हाथ डाले ऑस्ट्रेलिया से वापस आए विराट-अनुष्का..

    [बॉलीवुड न्यूज] भारत विश्व कप से बाहर क्या हुआ, लोगों ने अनुष्का शर्मा पर अभ्रद, अश्लील शब्दों की बारिश कर दी। माना कि भारतीयों के लिए क्रिकेट एक पूजा है, लेकिन हार- जीत हर खेल का हिस्सा है। बहरहाल, अनुष्का के इस बुरे वक्त में पूरा बॉलीवुड परिवार उनके साथ साथ खड़ा नजर आया।

    पढ़ें- टीम इंडिया की हार के लिए अनुष्का शर्मा वजह नहीं

    विराट- अनुष्का को लेकर लोगों ने ट्विटर पर जमकर हंगामा मचाया। कुछ दिनों पहले तक इंडिया के सबसे हिट कपल रहे विराट-अनुष्का को लोगों ने राष्ट्रीय आपदा तक घोषित कर दिया। बहरहाल, इस जोड़ी को लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। जी हां, ऑस्ट्रेलिया से वापस आते हुए विराट-अनुष्का को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों हाथों में हाथ डाले मीडिया के सामने से गुजर गए।

    पढ़ें- विराट कोहली की बैटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा के ये थे रिएक्शन

    यूं कह सकते हैं, यह विराट और अनुष्का की ओर से उन लोगों को एक जोरदार तमाचा था, जिन्होंने अनुष्का पर पनौती और राष्ट्रीय आपदा जैसी फब्तियों को कसा था। बहरहाल, अनुष्का टीम इंडिया को सर्पोट करने ऑस्ट्रलिया पहुंती थी और हमें आज भी इस जोड़ी पर नाज है।

    विराट कोहली- अनुष्का शर्मा

    विराट कोहली- अनुष्का शर्मा

    विश्व कप से वापस आती भारतीय टीम। यहां आप देख सकते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को।

    लोगों ने खूब कोसा था अनुष्का को

    लोगों ने खूब कोसा था अनुष्का को

    ऑस्ट्रेलिया से हारने की वजह लोगों ने अनुष्का को ठहरा दिया, क्योंकि वे वहां मौजूद थीं। बहरहाल, इस जोड़ी को लोगों की बातों से कितना फर्क पड़ता है, इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं।

    मेरे हाथ में तेरा हाथ हो

    मेरे हाथ में तेरा हाथ हो

    विराट- अनुष्का हाथों में हाथ डाले हवाईअड्डे से बाहर आते दिखे। लगा जैसे दोनों की ओर से यह उनके Haters को एक करारा जवाब था.

    कबूल है..कबूल है

    कबूल है..कबूल है

    विराट और अनुष्का दोनों ने ही मीडिया, फैंस और दुनिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।

    बॉलीवुड का भी साथ

    बॉलीवुड का भी साथ

    जहां कई लोग विराट-अनुष्का को विश्व कप हार के लिए कोस रहे हैं। वहीं, पूरी बॉलीवुड इस कपल के साथ खड़ी दिख रही है।

    /news/shahrukh-khan-supportive-dialogues-for-team-india-virat-kohli-047218.html

    Please Wait while comments are loading...

    Bollywood Photos

    Go to : More Photos
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X