अभिनेत्री नयनतारा ने प्रभुदेवा से शादी करने के लिए बदला धर्म

नयनतारा मूल रूप से ईसाई थी, उनका जन्म कट्टर इसाई परिवार में हुआ था लेकिन उन्होंनें प्रभु देवा से शादी करने के लिए रविवार को हिंदू धर्म अपना लिया। नयनतारा अपने इस फैसले से काफी खुश हैं उन्होने कहा है कि ये फैसला पूरी तरह से उनका ही है इसके लिए उनके ऊपर किसी का कोई दवाब नहीं है।
आपको बता दें कि पिछले महीने ही प्रभु देवा को कोर्ट ने उनकी पहली बीवी से तलाक लेने की परमिशन दे दी है। प्रभु देवा अगर नयनतारा से शादी करते हैं तो ये उनकी दूसरी शादी होगी क्योंकि 15 साल पहले उन्होंन मुस्लिम युवती रमालत से शादी की थी। रमालत ने भी इस्लाम छोड़कर हिन्दू धर्म अपना कर प्रभु का हाथ थामा था।


Click it and Unblock the Notifications











