मैं हूं रजनीकांत नहीं अब मैं हूं रजनी होगी रिलीज
बॉलीवुड में हमेशा से ही फिल्मों के टाइटल को लेकर कई मुद्दे उठते आए हैं। अक्सर देखा गया है कि फिल्म का टाइटल कुछ और ही बतलाता है और फिल्म देखकर कुछ और ही समझ आता है। कुछ ऐसा ही निर्देशक फैसल की फिल्म मैं हूं रजनीकांत के साथ है। भले ही फिल्म का नाम रजनीकांत है लेकिन फिल्म का सुपरस्टार रजनीकांत से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे में रजनीकांत ने इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी।

रजनीकांत की याचिका से पहले निर्देशक फैसल ने भले ही फिल्म का नाम बदलने से स्पष्ट इंकार कर दिया लेकिन इस याचिका के बाद उन्हें फिल्म का नाम बदलना पड़ा और अब मैं हूं रजनीकांत की जगह मैं हूं रजनी नाम से फिल्म रिलीज होगी। फैसल ने मीडिया से बताया मेरे निर्माता ने चेन्नई जाकर रजनी सर की टीम से बात चीत की और उन्हें फिल्म दिखाई। फिल्म देखने के बाद उन्हें यकीन हुआ कि फिल्म का रजनीकांत से कोई लेना देना नहीं है।
लेकिन अदालत के निर्देशानुसार फैसल को फिल्म का नाम बदलना पड़ा और उन्होंने फिल्म का फाइनल टाइटल मैं हूं रजनी रख दिया। कुछ ही दिनों पहले ऐसे ही राम गोपाल वर्मा की फिल्म श्रीदेवी पर भी कानूनी शिकंजा कसा गया हालांकि रामू ने फिल्म का ना बदलने से बिल्कुल इंकार कर दिया। राम गोपाल ने कहा कि ये फिल्म श्रीदेवी पर ही आधारित है। इसलिए वो नाम नहीं बदलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications