लिपाक्षी से जुड़ा युवराज सिंह का नाम, ट्विटर पर निकाली भड़ास

भारतीय क्रिकेट की दुनिया में दिलफेंक आशिक के नाम से बदनाम क्रिकेटर युवराज सिंह आजकल काफी मीडिया से नाराज चल रहे हैं। वजह उनकी खराब फार्म पर हो रही टिप्पणी नहीं बल्कि उनका नया अफसाना है। जी हां कुछ समाचार पत्रों ने जानी-मानी बॉलीवुड हेयरस्टाइलिस्ट लिपाक्षी को युवराज सिंह की नई प्रेमिका बता डाला है। जिसकी वजह से युवराज सिंह का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा है।

क्या होगा जब मिलेंगे युवी-दीपिका और माल्या?

युवी ने ट्विटर पर भड़ास निकालते हुए जमकर मीडिया संस्थानों को कोसा है। युवराज ने टि्वट किया है कि एक बार फिर से कुछ गैरजिम्मेदार मीडिया संस्थानों ने मेरे प्यारी दोस्त लिपाक्षी के साथ मेरा नाम जोड़कर खराब काम किया है। अपने जरा से फायदे के लिए हमारी दोस्ती को बदनाम किया गया है, जो कि गलत है। कुछ लोगों की यह शर्मनाक हरकत है, शायद वो यह भूल गये हैं कि पिछली बार भी किसी ने ऐसी गलती की थी तो उन्हें माफीनामा छपवाना पड़ा था।

मालूम हो कि लिपाक्षी बॉलीवुड का एक जाना-पहचाना नाम है, कैंसर के इलाज के बाद युवी लगातार इस हेयर ड्रेसर के टच में हैं, इसलिए कई जगह साथ-साथ देखे जाते हैं जिसकी वजह से कुछ लोगों ने दोनों के बीच में प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता बता डाला। वैसे यह सब शायद युवी की उस पिछली इमेज की वजह से हुआ है जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड आये दिन बदला करती थीं।

युवराज सिंह का नाम किम शर्मा, आंचल कुमार, दीपिका पादुकोण और प्रीति जिंटा जैसे चर्चित चेहरों से जुड़ चुका है इसलिए ही शायद युवराज की मां शबनम सिंह इन दिनों अपने बेटे के लिए बहू की तलाश कर रही हैं। देखते हैं युवराज का यह गु्स्सा क्या रंग लाता है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X