#HitAndRun केस के वो 4 गवाह..जिनसे बदल गई सलमान की जिंदगी!

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान के हिट एंड रन केस मामले में फैसला आ चुका है और सलमान खान को दोषी करार दिया गया है। बता दें, इस मामले में सलमान खान पांच साल के जेल की सजा हुई है, जबकि 25 हजार जुर्माना लगाया गया है।

salman khan

बता दें, यह घटना 13 साल पुरानी है, जब सलमान खान ने अपनी गाड़ी फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों पर चढ़ा दी थी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

बहरहाल, इस पूरे केस में 4 ऐसे चश्मदीद गवाह हैं, जिन्होंने समय समय पर इस केस को मोड़ दिया है।

यहां जानिए कौन हैं वो 4 चश्मदीद गवाह-

पहले चश्मदीद- रवींद्र पाटिल

रवीन्द्र पाटिल अभियोजन पक्ष के गवाह थे। बता दें, दुर्घटना के बाद इन्होंने ही सलमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सलमान पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, वे दुर्घटना के समय सलमान के साथ गाड़ी में मौजूद थे। लेकिन इस केस में मोड़ तब आया, जब पाटिल अपने बयान से कोर्ट में मुकर गए। 2007 में उनकी टीबी से मौत हो गई।

क्या है सलमान खान की हिट एंड रन केस!

दूसरे चश्मदीद- कमाल खान

सलमान के अच्छे दोस्त कमाल खान गायक हैं। इस मामले में वे मुख्य गवाह रहे। बता दें, दुर्घटना के वक्त वे सलमान के साथ गाड़ी में मौजूद थे। इस मामले में कमाल ने पुलिस को बयान दिया था कि गाड़ी सलमान ही चला रहे थे।

तीसरे चश्मदीद- अशोक सिंह

इस पूरे मामले में ये एक ऐसे चश्मदीद रहे, जिन्होंने सलमान का साथ कभी नहीं छोड़ा। अशोक सिंह सलमान खान के ड्राइवर हैं। ये साल 2015 मार्च में पहली बार कोर्ट के सामने आए और उन्होंने बयान दिया था कि गाड़ी सलमान नहीं, वे चला रहे थे। बता दे, अशोक सिंह ने कहा था कि,'ड्राइविंग मैं कर रहा था और यह दुर्घटना टायर फट जाने की वजह से हुई।'

सलमान खान की जेल यात्रा से इनकी बजेगी बैंड

चौथे चश्मदीद- रामआसरे पांडे

इस केस में ये सबसे महत्वपूर्ण गवाह माने जा सकते थे, लेकिन ऐन वक्त पर ये मुकर गए। बता दें, जब एक्सिंडेंट हुआ तो रामआसरे पांडे बेकरी के सामने सो रहे थे। इस मामले में पहले जहां रामआसरे ने कहा था कि सलमान ड्राइविंग सीट की ओर से बाहर आए थे। वहीं बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने सलमान को गाड़ी चलाते नहीं देखा।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X