महिला हिंसा के खिलाफ बनी मनोज तिवारी की फिल्म 'औरत खिलौना नहीं'
भोजपुरी फिल्म 'औरत खिलौना नहीं' बिहार के 40 सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म जमकर कमाई कर रही है। आखिर क्यों न हो सांसद बनने के बाद मनोज तिवारी की यह पहली फिल्म जो है। और हां यह पहली भोजपुरी फिल्म है, जिसमें देश का कोई सांसद ने मुख्य किरदार निभाई है।

अभिनेत्री मोहिनी घोष की हाल ही में फिल्म 'औरत खिलौना नहीं' प्रदर्शित हुई है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। पिछले दिनों पटना में मोहिनी घोष अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची और उनके साथ थे मनोज तिवारी भी थे, जो इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। मोहिनी ने अपने चाहने वालो के साथ अपनी फिल्म सिनेमाघरों में जाकर देखा और अपने सभी चाहने वालो का धन्यवाद दिया जिन्होंने उनकी फिल्मे देखी और पसंद की।
मोहिनी ने कई भोजपुरी फिल्में की हैं पर यह फिल्म उनकी अब तक की सभी फिल्मों से काफी अलग है, क्योंकि इस फिल्म में उनका किरदार काफी गंभीर है और मोहिनी फिल्म में दहेज प्रथा के विरोध में आवाज़ उठा रही है और दहेज़ लोभियों को सजा देते नजर आ रही है। फिल्म के निर्देशक अशलम शेख के द्वारा दिए गए इस किरदार को मोहिनी ने बखूभी निभाया है और दर्शक फिल्म में मोहिनी के अभिनय की बहुत तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म को अच्छी शुरूआत मिली
फिल्म को निर्देशित किया है भोजपुरी फिल्मों के जाने माने निर्देशक असलम शेख ने। यशी फिल्म्स अभय सिंहा, शंकर रेहरा, एस आर फिल्म्स प्रजेंट्स व आर ए आई एस फिल्म्स की इस फिल्म के निर्माता है अविनाश रोहिरा व मोहम्मद असलम। जबकि निर्देशक असलम ने खुद अपनी ही कथा और पटकथा पर इस फिल्म को निर्देशित किया है। फिल्म की अभिनेत्री मोनालिसा और नवोदित अभिनेता इम्तियाज असलम फिल्म के निर्देशक असलम शेख के साथ पहुंचे। जहां दर्शकों का उन्होने खूब मनोरंजन किया। जल्द की भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी फिल्म के प्रोमोशन के लिए हाजीपुर सहित अन्य सिनेमा हाल में पहुंचेंगे।
मनोज तिवारी की सांसद बनने के बाद रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। जबकि इस फिल्म से इम्तियाज असलम नाम के एक नए अभिनेता का उदय हो रहा है। उल्लेखनीय होगा कि असलम शेख ना सिर्फ भोपुरी में सर्वाधिक सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











