ऐश्वर्या राय ने सबको क्या खूब बेवकूफ बनाया!
[बॉलीवुड समाचार] ऐश्वर्या राय की फिल्म जज़्बा में अभिषेक बच्चन एक कैमियो करेंगे। ये बात सुनकर कल इंटरनेट पर बाढ़ सी आ गई। लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने मिलकर आपको बेवकूफ बना दिया है।
इस बात की पुष्टि खुद जज़्बा के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि एक अप्रैल खत्म हो गया और इसी के खत्म हुआ वो मज़ाक जिसमें अभिषेक बच्चन ने भी जज़्बा की पूरी टीम का साथ बखूबी निभाया।
ALSO SEE: PIC:सलमान ऐश्वर्या को देखते रह गए शाहरूख-ऋतिक!
समझे अरे भईया...संजय गुप्ता जो कि जज़्बा के डायरेक्टर है, उन्होंने मीडिया से लेकर लोगों तक सबको बेवकूफ बना डाला। खैर, अब अप्रैल फूल तो खत्म हो गया लेकिन फिर भी ज़रा संभल के। आज कल किसी का कोई भरोसा नहीं किया जा सकता है। मतलब अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय की फिल्म जज़्बा में काम नहीं कर रहे हैं।
वैसे क्या आपको पता है कि संजय लीला भंसाली ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय को मना लिया है...क्यों जानिए यहां----> भंसाली साथ लेकर आए सलमान ऐश्वर्या को!


Click it and Unblock the Notifications














