VIDEO: 'बाजीराव मस्तानी' का नया गाना.. खूबसूरत.. लेकिन कहीं कुछ कमी!
[म्यूजिक] संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'बाजीराव मस्तानी' का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने का टाइटल है- आयत़.. रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण पर फिल्माया यह गाना काफी बेहतरीन है। लेकिन फिर भी कहीं कुछ कमी है।
कमी यह है कि रणवीर सिंह पर अरिजीत सिंह की आवाज नहीं फब रही। और फिल्म के वीडियो के साथ गाना नहीं जम रहा। यूं गाने को अलग से सुनें तो लाजवाब है, लेकिन वीडियो के साथ नहीं।
SAD: 'बाजीराव मस्तानी' के फैंस करें इंतजार.. 1 दिन बाद रिलीज होगी फिल्म!
कोई शक नहीं कि फिल्म में रणवीर- दीपिका की कैमिस्ट्री लाजवाब है। दीपिका फिल्म में मस्तानी का किरदार निभा रही हैं, जो बाजीराव पेशवा की दूसरी पत्नी थीं। राम-लीला से ही इस जोड़ी ने दिखा दिया है कि ये बेस्ट हैं। लिहाजा, संजय लीला भंसाली ने इस जोड़ी काफी स्पेस दिया है।
बाजीराव मस्तानी का म्यूजिक खुद संजय लीला भंसाली ने दिया है, जो कि काफी शानदार है। फिल्म के सारे गाने रिलीज हो चुके हैं और चार्टबस्टर में शामिल भी हो चुके हैं। फिलहाल, यहां देखें आयत-


Click it and Unblock the Notifications




