ALERT: शाहरूख, सलमान, आमिर या अजय देवगन.. किसका होगा साल 2016!
[फीचर] साल 2015 में सलमान खान की दो फिल्में, शाहरूख खान की एक और आमिर खान की एक भी नहीं.. जी हां, इस साल शाहरूख और आमिर के फैंस को अब तक कुछ खास नहीं मिल पाया। साल के अंत में 'दिलवाले' आ रही है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
बहरहाल, बॉलीवुड की खान तिकड़ी साल 2016 में धमाका करने वाली है। अगले साल शाहरूख खान की फैन और रईस, सलमान की सुल्तान और आमिर की दंगल आने वाली है। वहीं, अजय देवगन की शिवाए भी काफी सूर्खियां बटोर रही है।
इन सभी फिल्मों का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है और सभी ने धमाका किया है। सुल्तान के सलमान हों या रईस के शाहरूख.. पोस्टर देखकर यह फाइनल है कि अगला साल शानदार होने वाला है। लेकिन इसके साथ ही यह सवाल भी है कि इस धमाकेदार रेस में कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस बादशाह?.....
यहां देखें साल 2016 में आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों के फर्स्ट लुक-


Click it and Unblock the Notifications


