विपिन शर्मा
विपिन शर्मा जीवनी
विपिन शर्मा एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वह हिंदी सिनेमा में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाते हैं।
पृष्ठभूमि
विपिन शर्मा का जन्म नई दिल्ली में हुआ था।
करियर
विपिन शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म आमिर खान स्टारर फिल्म तारे जमीं से की थी। इस फिल्म में उन्होंने नंदकिशोर त्रिपाठी की भूमिका अदा की थी। आलोचकों द्वारा उन्हें काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इतना ही नहीं उन्हें इस फिल्म के स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग अभिनेता का नामंकन भी मिला था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ये साली जिंदगी, साहेब बीवी और गैंगस्टर जैसी थ्रिलर फिल्मों में काम किया।
उसके बाद उन्होंने अपने लीग से हटकर फिल्म पान सिंह तोमर, लव शव ते चिकन खुराना जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में उन्होंने अपनी बेहतरीन अदायगी से आलोचकों की तारीफे लूट ली। सुधीर मिश्रा निर्देशित फिल्म इंकार में विपिन शर्मा में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। जिसे आलोचकों द्वारा बेहद पसंद भी किया गया। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह नजर आई थीं।