विभु पुरी जीवनी
विभु वीरेंद्र पूरी उर्फ़ विभु पुरी एक भारतीय फिल्म निर्देशक हैं।
पृष्ठभूमि
विभु पूरी का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। विभु ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक की थी। उनकी पहली फिल्म बतौर सहायक निर्देशक सांवरिया थी। जिसमे सोनम कपूर और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म का निर्देशन निर्देशक संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म तो कुछ खास नहीं थी लेकिन दर्शकों ने फिल्म को बेहद सराहा था। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया जिनमे गुजारिश, श्रीन फरहाद की तो निकल पड़ी।
पूरी ने हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक फिल्म हवाईजादा से डेब्यू किया है। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पे ठीक थक कमाई की थी। यह एक बायोपिक स्टोरी थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और पल्ल्वी शारदा और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म ने भले ही बॉक्स-ऑफिस पर पैसे ना बटोरे हो लेकिन फिल्म ने आलोचकों को वाहवाही लूटने में खूब कामयाब रही।