twitter

    सूरज जगन जीवनी

    सूरज जगन एक भारतीय पार्श्व गायक है। वह हिंदी सिनेमा में फिल्‍म थ्री इडियट्स के गाने गिव मी समशाइन गाने के लिए प्रसिद्ध हैं। जगन को इस गाने के लिये मैक्स स्टारडस्ट अवार्ड्स में बेस्ट परफॉर्मर के अवार्ड से भी नवाजा गया था।

    पृष्ठभूमि 
    सूरज जगन का जन्म 11 मई 1967 को हुआ था। 

    करियर 
    जगन ने शुरूआती करियर में कड़ा संघर्ष किया। वह अपने शुरूआती करियर में एड जिंगल्स गाते थे। उन्होंने कई ऐड जिंगल गाये। उसके बाद साल 1997 में संगीतकार विशाल ददलानी के साथ फिल्म प्यार में कभी-कभी के एक गाने को अपनी आवाज दी। लेकिन शुरआती दौर में उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली। जगन के करियर की गाड़ी पटरी पर साल 2007 में आई। इस साल उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज दी जो सुपरहिट गाने भी साबित हुए।

    साल 2009 में जगन ने ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म थ्री इडियट्स का गिव मी समशाइन गाना गया। जोकि सुपर-डुपर हिट साबित हुआ। इस गाने ने जगन को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इसके अलावा उन्होंने माय नेम इज खान,कार्तिक कालिंग कार्तिक,पटिआला हाउस, ई हेट लव स्टोरी, सात खून माफ़ जैसी सरीखी फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। 

     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X