सनी सिंह निज्जर
Born on 06 Oct 1985 (Age 38) New Delhi
सनी सिंह निज्जर जीवनी
सनी सिंह निज्जर एक भारतीय टीवी कलाकार-फिल्म अभिनेता हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में फिल्म प्यार का पंचनामा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
पृष्ठभूमि
सनी सिंह का जन्म 6 अक्टूबर 1985 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिटा जय सिंह निज्जर हैं। जोकि हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म एक्शन निर्देशक हैं।
करियर
सनी सिंह ने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म इंग्लिश बाबु देसी में से की थी। उसके बाद छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से तहलका मचाया। उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान लव रंजन निर्देशित फिल्म आकाशवाणी से मिली। इस फिल्म में उन्होंने रवि की भूमिका अदा की थी। अब एक बार फिर वह लव रंजन निर्देशित फिल्म प्यार का पंचनामा 2 में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म प्यार में पड़े लड़कों की परेशानी को दर्शाती है। इस फिल्म में सनी के अलावा ओमकार कपूर, नुश्र्त भरुचा, इशिता शर्मा, सोनाली सहगल, कार्तिक नजर आयेंगे।
संबंधित