twitter

    सोनू निगम जीवनी

    सोनू निगम भारतीय पाश्र्व गायक जो कि मुख्यतः हिन्दी और कन्नड़ फिल्मों में गाने गाते हैं। उन्होंने कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं जिसमें मणिपुरी, गढ़वाली, ओडि़या, तमिल, असामीज, पंजाबी, बंगाली, मलयालम, मराठी, तेलगु और नेपाली शामिल हैं। उनके भारतीय पाॅप एल्बम भी रिलीज हुए हैं और उन्हें कुछ फिल्मों में अभिनेता के तौर पर भी काम किया है। वे पुरूषों में उदित नारायण के बाद ऐसे गायक रहे हैं जिन्होंने सबसे लंबे वक्त तक हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। उनकी आवाज का जादू कुछ ऐसा हैं कि इसने पूरे देश में उनकी गायकी का लोहा माना और वे हर वर्ग के लोगों की पसंद बन गए। 

    पृष्ठभूमि
    सोनू का जन्म एक कायस्थ परिवार में फरीदाबाद में हुआ था। उन्होंने अपनी गायकी का करियर 4 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था जब उन्होंने एक स्टेज पर आकर अपने पिता अगम निगम के साथ मोहम्मद रफी के गाने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाने को गाना शुरू कर दिया। उसके बाद से वे अपने पिता के साथ शादियों और पार्टियों में गाने लगे। 19 साल की उम्र में वे गायकी को अपना करियर बनाने के लिए अपने पिता के साथ मुंबई आ गए। उन्होंने हिन्दुस्तानी क्लासिकल गायक उस्ताद गंुलाम मुस्तफा खान से प्रशिक्षण लिया। 

    शादी
    उनकी शादी 15 फरवरी 2002 में मधुरिमा से हुई थी जो कि बंगाली परिवार से हैं। उनका एक लड़का भी हैं जिसका नाम निवान निगम है। 

    करियर

    पाश्र्व गायक के रूप में
    करियर के शुरूआती दिनों में मुंबई में उन्होंने काफी संघर्ष किया। बाद में टी सीरीज के प्रमोटर गुलशन कुमार ने उन्हें बड़ी आडियंस तक पहुंचने का उन्हें मौंका दिया। प्लेबैक सिंगर के तौर पर उनका पहला फिल्मी गाना जानम फिल्म कें लिए था जो कि आधिकारिक तौर पर रिलीज ही नहीं हुई। 
    फिर वे रेेडियो काॅमर्शियल्स बनाने लगे और उसमें से कुछ में उन्होंने अभिनय भी किया। 

    1995 में वे पापुलर टीवी शो 'सा रे गा मा पा' होस्ट करने लगे। इसके बाद, उन्होंनेे फिल्म बेवफा सनम का गाना ‘अच्छा सिला दिया’ गाया। उन्होंनेे फिल्म बाॅर्डर में अनु मलिक द्वारा कम्पोज किए गए सांग ‘सन्देसे आते हैं’ को भी गाया जो कि काफी हिट हुआ और लोगों की जुबान पर चढ़ गया। वहीं फिल्म परदेस में ‘ये दिल’ गाने ने भी लोगों का दिल जीता। 1999 में टी सीरीज ने निगम का अल्बम दीवाना रिलीज किया, इसका संगीत साजिद वाजिद ने दिया था। सोनू ने हिन्दी की कई अन्य फिल्मों में भी गाने गाए और कई पुरस्कार जीतें। उन्हें फिल्म कल हो ना हो के टाइटल सांग और फिल्म अग्निपथ के गाने ‘अभी मुझमें कही’ के लिए काफी सराहना मिली। उन्होंने रोमांटिक, राॅक, सैड, देशभक्ति जैसी हर तरह की शैलियों के गाने गाए है। 

    कम्पोजर के तौर पर
    निगम ने सोलो कम्पोजर के तौर पर फिल्म सिंह साहब द ग्रेट का टाइटल सांग कम्पोज किया। उन्होंने फिल्म सुपर से उपर और जल के भी संगीत को कम्पोज किया है। 

    टेलीविजन पर भी दर्ज कराई उपस्थिति
    वे मशहूर टेलीविजन शो सा रे गा मा पा के होस्ट रहे हैं। उन्होंने 2002 में स्टार प्लस के टीवी शो किसमें कितना है दम को भी होस्ट किया है। निगम इंडियन आइडल के जज के भी रूप में अपना काम करते दिखाई दिए। वहीं वे अमूल स्टार वाॅयस आॅफ इंडिया में सेलिब्र्रिटी जज के रूप में दिखाई दिए। वे राहत नुसरत फतेह अली खान के साथ छोटे उस्ताद-दो देशों की एक आवाज में भी जज के तौर पर दिखाई दिए। वे संजय लीला भंसाली और श्रेया घोषाल के साथ सोनी पर प्रसारित हुए शो एक्स फैक्टर के भी जज रहे हैं। 

    अभिनय में भी आजमाया हाथ पर यहां ज्यादा सफल नहीं हुए
    निगम का अभिनय करियर बाल कलाकार के तौर पर फिल्म बेताब से शुरू हुआ। बाद में वे जाॅनी दुश्मनः एक अनोखी कहानी, काश आप हमारे होते और लव इन नेपाल जैसी फिल्मों में दिखे। इन सभी फिल्मों को ठीक-ठाक ही रेस्पांस मिला। 

     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X