श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर जीवनी
श्रद्धा कपूर हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री और गायक हैं जो कि बॉलीवुड फिल्मों में काम करती हैं। वे आज के समय की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं।
पृष्ठभूमि-
श्रद्धा कपूर का जन्म मुंबई के मिश्रित जातीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम शक्ति कपूर है जो कि हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी मां का नाम शिवांगी कपूर है। उनके एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम सिद्धार्थ कपूर है।
पढ़ाई-
श्रद्धा कपूर ने अपनी स्कूली पढ़ाई जमना बाई नर्सी स्कूल से की थी। और इसके बाद उन्होने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे सेे पढ़ाई की जहां उनके साथ अभिनेता टाइगर श्राफ और अभिनेत्री आथिया शेट्टी भी पढ़ती थीं।
करियर
श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी। फिल्म तो ज्यादा नहीं चली लेकिन श्रद्धा के अभिनय को सराहा गया और उन्हें नवोदित अभिनेत्री के तौर पर फिल्मफेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया। इसके बाद वे फिल्म 'लव का दि एंड' में दिखाई दीं लेकिन फिल्म 'आशिकी2' ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में असली पहचान दिलाई और फिल्म को हर तरफ से सराहा गया। इसके बाद तो उनके करियर में सब कुछ अच्छा ही होता गया और उन्होंने एक विलन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, अ फ्लाइंग जेट, हाफ गर्लफ्रैंड, और स्त्री जैसी कई हिट फिल्में की हैं।
जाने श्रद्धा को मिले हुए अवार्डस
हालिया रिलीज़
श्रद्धा की हालिया रिलीज़ फिल्म बाग़ी 3 है।
श्रद्धा की आने वाली फिल्म 'नागिन' और 'चालबाज़ इन लंदन' है।