शेफाली अलवेरेस
Born on 10 Aug 1983 (Age 40) Mumbai
शेफाली अलवेरेस जीवनी
शेफाली अलवेरेस एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। शेफाली का जन्म 10 अगस्त 1983 में हुआ था। वह एक म्यूजिकल परिवार से ताल्लुकात रखतीं हैं। वह लेजेंड्री गायक जो अलवेरेस के बेटी हैं।
पढ़ाई
उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई होली क्रॉस कान्वेंट स्कूल से पूरी की है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से सम्पन्न की है।
करियर
शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म सलीम के गाने ओह मामा मिया से की थी। हालंकि यह फिल्म कुछ खास नहीं चली। उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान देसी बॉयज़ के गाने सुबह होने दे से मिली। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा के कई बेहतरीन गाने गाये, जिससे आज वह बॉलीवुड की लीडिंग सिंगर्स में से एक हैं।