twitter

    संध्या मृदुल जीवनी

    संध्या मृदुल एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में फिल्म साथिया' और 'पेज 3' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

    पृष्‍ठभूमि:  
              संध्या मृदुल का जन्म 28 मार्च 1975 को मुंबई में हुआ था।

    पढ़ाई:  
           संध्या मृदुल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई महारानी गायत्री पब्लिक स्कूल जयपुर से स्म्पन्न की है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री मार्केटिंग में ली है।

    करियर:  
            संध्या ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से वर्ष 1994 में जीटीवी के शो 'बनेगी अपनी बात' से किया था। उन्होंने छोटे पर्दे पर कई शो किये लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली जो वह चाहती थीं।

    उन्हें हिंदी सिनेमा में आने का मौका यश राज फिल्म्स की 'साथिया' से मिला। उन्होंने इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री रानी मुखर्जी की सहेली की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा विवेक ओबरॉय मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उन्हें बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्‍ठ सहायक कलाकार का भी नामंकन मिला था।
    इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया को छोड़कर हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमानी शुरू कर दी। वर्ष 2005 में वह मधुर भंडारकर निर्देशित फिल्म 'पेज 3' में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने एयरहोस्टेस की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म के लिए भी उन्हें आइफा में नामांकन मिला था। उन्‍होंने 2015 में आई पान नलिन की फिल्म एंग्री इंडियन गोड्सेस में भी अभिनय किया था। 
    हाल ही में हो रहे 'Me Too' मूवमेंट में वह तब विवादों में आई थीं जब उन्‍होंने मशहूर अभिनेता आलोक नाथ पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X