twitter

    सलमान खान (डी आई डी) जीवनी

    सलमान युसूफ खान एक भारतीय फिल्म कोरियोग्राफर हैं। सलमान खान जीटीवी के डांस बेस्ड रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के सीजन 1 के विजेता रह चुके हैं। यह शो जितने के बाद वह सलमान खान स्टारर फिल्म वांटेड के एक गाने में नजर आ चुके हैं।  

    पृष्ठभूमि 
    सलमान खान का जन्म बैंगलोर कर्नाटक में हुआ था। डांस बेस्ड रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 1 जितने के बाद सलमान खान फिल्म रक्तचरित्र के गाने डांस ऑफ़ डेथ में भी नजर आये थे। उन्होंने अभिनय की दुनिया रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म एबीसीडी से कदम रखा था। फिल्म मे उन्होंने रॉकी  की भूमिका अदा की थी। फिल्म की पृष्ठभूमि डांस पर आधारित थी। वह इसी फिल्म  में नजर आ चुकें हैं।  

    शादी 
    सलमान खान की शादी उनकी  प्रेमिका फैजा हरमैन से हुई हैं। 
    टीवी करियर 

    रियलिटी शो डांस इंडिया डांस जितने के बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया। वह डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखल जा में प्रतिभागी याना गुप्ता और दृष्टि धामी के डान्सेस को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। इसके साथ ही उनकी बेहतरीन डांस कोरियोग्राफी के कारण वह और दृष्टि धामी झलक दिखला जा सीजन 5 के विजेता भी रह चुके हैं।  
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X