twitter

    राहुल ढ़ोलकिया जीवनी

    राहुल ढोलकिया एक फिल्म निर्देशक-निर्माता और लेखक हैं। वह बॉलीवुड में फिल्म परजैया के लिए जाते हैं।  उन्हें इस फिल्म के राष्ट्रीय पुरूस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

    पृष्ठभूमि 
    राहुल ढोलकिया का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम पैरी ढोलकिया और माँ का नाम रक्षा ढोलकिया है। इनके पिता एक एडवरटाइजिंग कंपनी का संचालन करते हैं। इनकी एक बहन है- मोहा ढोलकिया। 

    पढ़ाई 
    राहुल ने अपनी शुरूआती पढ़ाई कैंपन स्कूल और जमनाबाई स्कूल से पूरी की है।  उन्होंने स्नातक की पढ़ाई सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई से की है। 

    करियर 
    राहुल ने अपने कॉलेज के दिनों से ही अपने पिता का उनके बिजनेस में हाथ बटाँने लगे थे। उन्होंने निर्माता बाबला सेन कोभी असिस्ट किया है।1990 में ढोलकिया फिल्म निर्माण की बारीकियां सिखने के लिए न्यू यॉर्क इंस्टीयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी चले गए।  उन्होंने अपने फिल्म मेकिंग के दौरान कई डॉक्युमेंट्रीज़ और कमर्शियल फिल्मों का निर्माण किया। उसके बाद उन्होंने बाइलिंगुअल फिल्म कहता है दिल बार-बार का निर्माण किया।  यह हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म थी जो पूरी विदेश में शूट हुई थी। 

    उसके बाद उन्होंने फिल्म परजानिया का निर्माण किया जोकि सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी।  यह फिल्म गुजरात दंगों पर आधारित थी।  उन्हें इस फिल्म के राष्ट्रीय पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उसके बाद उनकी फिल्म लम्हे आई।  इस फिल्म में संजय दत्त और बिपाशा बासु लीड रोल में नज़र आये थे।

    आने वाली फ़िल्में 
    फ़िलहाल ढोलकिया शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म रईस का निर्देशन कर रहे है। जो अगले साल ईद पर रिलीज होगी। 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X