twitter

    निखिल अडवानी जीवनी

    निखिल आडवाणी एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। 

    पृष्ठभूमि
    निखिल आडवाणी का जन्म साल 1971 मुंबई में हुआ था।  उनके पिता का फार्मा द्वाइयोँ का बिजनेस हैं और उनकी माँ एक एडवरटाइजिंग प्रोफेशनल हैं।  उनके पिता सिंधीं हैं और उनकी मराठी।  निखिल ऐनऐन सिप्पी के परपोते हैं।  और एकता कपूर और तुषार कपूर के कजिन भाई हैं। 

    पढ़ाई 
    उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई ग्रीन लॉन हाईस्कूल ब्रीच कैंडी से की है।  उन्होंने सैत्न जेवियर से भौतिक विज्ञानं में परास्नातक किया है।  

    शादी 
    निखिल की शादी उनकी दोस्त सुपर्णा गुप्ता से हुई है। उनकी एक बेटी है-किया।  
     
    करियर 
    आडवाणी ने अपने करियर की शुरुआत सईद और अज़ीज़ मिर्जा के साथ फिल्म नया नुक्कड़ से बतौर निर्देशक की थी।  उसके बाद उन्होंने सुधीर मिश्रा को फिल्म सुबह नई में असिस्ट किया।  उसके बाद वह धर्मा प्रोडक्शन के तहत करण जौहर के पिता को असिस्ट करने लगे।  आडवाणी ने करण के साथ बतौर सहायक निर्देशक फिल्म कुछ कुछ होता है और फिल्म कभी खशी कभी गम में भी काम किया था।  इसके बाद उन्होंने आदित्य चोपड़ा को फिल्म मोहब्बतें में भी असिस्ट कर चुकें हैं। 

    उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में बतौर निर्देशक फिल्म कल हो ना हो से की थी।  इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के तहत किया गया था। इस फिल्म में शाहरुख़ खान, प्रीती जिंटा, सैफ अली खान, ज्या बच्चन नजर आयीं थी।  यह फिल्म उस साल की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित हुई थी।  साथ ही फिल्म को फिल्म फेयर में छ अलग अलग कैटेगरी में नामंकन भी मिला था।  उसके बाद उन्होंने एक मल्टी-स्टारर फिल्म सलामे-इश्क निर्देशित की।  इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस ओर ठीक-ठाक कमाई की थी। इस फिल्म के लिए निखिल को आलोचकों के मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।  उसके बाद उन्होंने चांदनी चौक तो चाइना और पटियाला हाउस जैसी फिल्मों का निर्माण किया।  इन फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन दर्शकों की ज्यादा भीड़ को सिनेमाघरों में नहीं जुटा सकीं।  

    आडवाणी ने फिल्म पटियाला हाउस का निर्माण अपने होम प्रोडक्शन इममे मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शन कंपनी के तहत किया था।  उन्होंने अपने प्रोडक्शन के तहत फिल्म फिल्म डी-डे का निर्माण किया, जो सफल तो नहीं हुई लेकिन आलोचकों ने फिल्म को बेहद सराहा था।  निखिल अब अपने प्रोडक्शन के तहत फिल्म हीरो का निर्माण करने जा रहें हैं।  इस फिल्म में आथिया शेट्टी और सूरज पंचोली नजर आएंगे।  यह फिल्म 1983 की रीमेक है। 

     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X