twitter

    कनिका कपूर जीवनी

    कनिका कपूर एक भारतीय पार्श्व गायिका है।  वह हिंदी सिनेमा में गाने बेबी डॉल गाने के लिए प्रसिद्ध हैं और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी सिंगर है। इन्होने बड़ी-बड़ी फिल्मों के लिए गायिकी की है, रॉय, हैप्पी न्यू ईयर, एन एच 10, मुन्ना माइकल आदि। कनिका को कई पुरस्कार अवार्ड्स से नवाजा जा चूका है, जिसमे से सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल है। 

    पृष्ठभूमि 
    कनिका कपूर का जन्म 23 मार्च 1981 को लखनऊ उत्तर-प्रदेश में हुआ था।  वर्तमान में वह लंदन की निवासी हैं। 

    शादी 
    कनिका की पहली शादी राज चंदोक से हुई थी, उनके तीन बच्चे भी हैं।  लेकिन किसी वजह से उनकी यह यह शादी कुछ साल ही चक सकी उसके बाद उनका अलगाव हो गया। 20 मई 2022 को, उन्होंने एनआरआई व्यवसायी गौतम हाथीरमानी से शादी कर ली।

    करियर 
    कनिका कपूर पंजाबी तथा सूफी लोकगीतों की गायिका हैं। रागिनी एमएमएस 2 नामक फ़िल्म में इनके गीत बेबी डॉल लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ।  यह गाना सनी लियॉन पर फिल्माया गाया था। कनिका ने अपना पहला संगीत विडियो 2012 में रिलीज़ किया था, जो डीआर. ज्यूस द्वारा निर्मित था तथा उसका नाम जुगनी जी था, यह गीत अलाम लोहार के गाने जुगनी का हिप-हॉप अवतरण था जिसके निर्माता लंदन के गायक तथा संगीतज्ञ डीआर. ज्यूस ने निर्मित किया था। बेबी डॉल में कणिका के साथ तीन सह-गायक भी थे जिनका नाम हरमीत सिंह, मनमीत सिंह तथा अंजान भट्टाचार्य हैं तथा यह तीनों मिलकर मीत ब्रोस अंजान कहलाते हैं। 2015 में रॉय फिल्म में इनका गाया चिट्टियां कलाइयां भी काफ़ी मशहूर हुआ।


    प्रसिद्ध गाने  
    बेबी डॉल, लवली एंड कमली, चिट्टियां कलाइयां, छिल गए नैना, देसी लुक, नाचं फर्राटे 


     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X