जैसमीन सैंडलस
जैसमीन सैंडलस जीवनी
जैसमीन सैंडलस एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। वह हिंदी सिनेमा में हिट सांग मैं हूँ तेरी एन्जेल तू है मेरा डेविल यार गाने के लिए जानी जाती हैं।
पृष्ठभूमि
जैसमीन सैंडलस का जन्म पंजाबी परिवार में पंजाब के जलांधर में हुआ था। हालांकि जब वह 13 वर्ष की थी तो उनका परिवार भारत से कैलिफ़ोर्निया शिफ्ट हो गया था।
करियर
जैसमीन ने अपने करियर की शुरुआत मुस्कान गाने से की थी। जो वर्लडवाइड काफी प्रसिद्ध हुआ था। उसके बाद उन्होंने उसी साल बोहेमिया की एल्बम गुलदी में काम किया। उसके बाद साल 2015 में उन्होंने सिंगल पंजाब दे जावक एल्बम रिलीज किया।
उन्होंने अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत फिल्म किक के गाने 'मैं हूँ तेरी एन्जेल तू है मेरा डेविल यार' से हनी सिंह के साथ की थी। इस गाने से उन्हें हिंदी सिनेमा में काफी प्रसिद्धि मिली।