गोविंद नामदेव
Born on 03 Sep 1950 (Age 73) Sagar
गोविंद नामदेव जीवनी
गोविन्द नामदेव एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। गोविन्द नामदेव का जन्म 3 सितंबर 1950 को सागर, मध्यप्रदेश में हुआ था। गोविन्द नामदेव ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में डेविड धवन की फिल्म शोला और शबनम से की थी। उन्होंने हिंदी फिल्मों में कई तरीके के रोल अदा किये, जिसके लिए उन्हें कई सारे अवार्डों से भी सम्मानित किया गया। वह हिंदी सिनेमा में फिल्म बैंडिट क्वीन, विरासत,सत्या,कच्चे धागे, मस्त, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, सत्ता,सरफ़रोश, क़यामत जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं।