फातिमा सना शेख
Born on 11 Jan 1992 (Age 32)
फातिमा सना शेख जीवनी
फातिमा सना शेख एक भारतीय चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म अभिनेत्रीं हैं। वह हिंदी सिनेमा में फिल्म चाची 420 के लिए जानी जातीं हैं।
पृष्ठभूमि
फातिमा सना शेख का जन्म 11 जनवरी 1992 को तेलंगाना के हैदराबाद (तत्कालीन आंध्रप्रदेश) में हुआ था।
पढ़ाई
फातिमा सना शेख ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही सम्पन्न की है।
करियर
फातिमा सना शेख ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड की प्रसिध्द फिल्म दंगल में गीता फोगट का किरदार निभाया था जो दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वह आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी नजर आयी थीं।