twitter

    डेजी शाह जीवनी

    डेज़ी शाह एक भारतीय फिल्म मॉडल-अभिनेत्री हैं।  डेज़ी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं।  उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म जय हो से कदम रखा था।  

    पृष्ठभूमि 
    डेजी शाह का जन्म 29 जुलाई 1984 को मुंबई में हुआ था।  उनके पिता डोम्बविली के एक कपड़ा मिल में काम करते हैं, जबकि उनकी माँ एक गृहिणी हैं। डेज़ी शाह अपने स्कूली दिनों से ही कई सौंदर्य प्रतियोगितयोँ में हिस्सा लेती थीं। जब वह कक्षा दसंवी में थीं तब उन्होंने मिस डोम्बविली का ख़िताब जीता था।  

    करियर 
    डेजी को डांस का बहुत शौक है, वह एक ग्रुप में बतौर बैक डांसर के रूप में काम करती थी।  एक दिन बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचर्या की नज़र उनपर पड़ी और उन्होंने उन्हें अपने डांसिंग ग्रुप में शामिल होने की सलाह दी।  उसके बाद डेजी गणेश के डांसिंग ग्रुप में दो साल तक रहीं, उसके बाद वह उन्हें असिस्ट करने लगी। वह इसके अलावा अपने मॉडलिंग करियर में भी सक्रीय थीं।  इसी दौरान उन्हें फिल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर की सहेली का रोल ऑफर हुआ जिसे उन्होंनें ठुकरा दिया।  और साउथ की फिल्मो में चली गयीं। 

    इसके बाद साल 2014 में वह सलमान खान स्टारर फिल्म जय हो में नजर आयीं। इस फिल्म में उन्होंने एक गुजराती लड़की का किरदार निभाया था।  हालंकि इस फिल्म में सलमान खान के बाद भी फिल्मों दर्शकों को अपनी और खिंच नहीं पाई।  

    आने वाली फ़िल्में 
    डेज़ी जल्द ही भूषण कुमार की फिल्म हेट स्टोरी 3 शामिल है। 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X