twitter

    चंदन रॉय सान्‍याल जीवनी

    चंदन रॉय सान्‍याल एक भारतीय अभिनेता हैं।  वह मुख्यतः हिंदी और बंगाली फिल्मों में नजर आते हैं। 

    पृष्ठभूमि 
    चंदन रॉय सान्‍याल का जन्म बंगाली परिवार में 30 जनवरी 1980 को नई दिल्ली में हुआ था। 

    पढ़ाई 
    चंदन ने अपनी शुरूआती पढ़ाई दिल्ली से ही संपन्न की है।  उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी की जाकिर हुसैन कॉलेज से गणित में स्नातक किया है।  

    करियर 
    उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म रंग दे बसंती से की थी।  उन्होंने इस फिल्म में बटुकेश्वर दत्त की भूमिका निभायी थी।  इस फिल्म में मुख्य भूमिका में आमिर खान नजर आये थे।  यह फिल्म उस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक थी।  उसके बाद वह विशाल भरद्वाज की कमीने में दिखाई दिए।  इस फिल्म में शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आये थे।  फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। चन्दन ने हिंदी फिल्मो के अलावा बंगाली फिल्मो में भी काम किया हैं।  फिल्म अपराजिता तुमी में नजर आये थे।  इस फिल्म में आलोचकों ने उनके किरदार को बेहद सराहा था।  इस फिल्म के बाद वह सुभाष घई की फिल्म कांची में भी लीड किरदार में नजर आ चुके हैं।  
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X