twitter

    आशुतोष गोवारिकर जीवनी

    आशुतोष गोविरकर एक भारतीय निर्देशक,निर्माता ,पटकथा लेखक हैं। 

    पृष्ठभूमि 
    आशुतोष गोविरकर का जन्म 15 फ़रवरी 1965 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम अशोक गोविरकर और माँ का नाम किशोरी गोविरकर है। उनका परिवार कोल्हापुर से ताल्लुकात रखता है।  

    शादी 
    उनका विवाह सुनीता से हुआ है।  उनके दो बेटे हैं- कोणार्क-विश्वांग। 

    करियर 
    आशुतोष ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता फिल्म केतन मेहता की फिल्म होली से की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई टेलीविजन कमर्शियल शोज़ में भी काम किया।   

    साल 1993 में उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और फिल्म पहला नशा निर्देशित की।  उनकी दूसरी फिल्म बाजी थी। जिसमे आमिर खान मुख्य भूमिका में नजर आये थे।  

    साल 2001 में उन्होंने फिल्म लगान का निर्देशित की।  इस फिल्म भी आमिर खान मुख्य भूमिका में नजर आये थे।  इस फिल्म की कहानी आजादी से पहले की थी। यह फिल्म एक क्रिकेट मैच पर आधारित थी।  इस फिल्म ने उस साल बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।  इसी फिल्म के साथ आशुतोष हिंदी सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों की दीर्घा में पहुँच गए।  साल 2004 में गोविरकर ने स्वदेश फिल्म निर्देशित की।  इस फिल्म में शाहरुख़ नजर आये थे।  

    साल 2008 में उन्होंने ऐतिहासिक फिल्म जोधा-अकबर का निर्देशन किया।  यह फिल्म सोलहवीं शताब्दी की थी।  इस फिल्म में ह्रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आये थे।  इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई थी, साथ ही आलोचकों ने फिल्म की खूब प्रशंसा की थी।  इस फिल्म ने कई अवार्ड भी अपने नाम किये थे। 

    गोविरकर हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतर निर्देशन और उम्दा के लिए जाते हैं, साथ ही वह हिंदी सिनेमा के सफल निर्देशकों में से एक हैं।  

    प्रसिद्ध फ़िल्में 
    पहला नशा 
    बाजी 
    लगान 
    स्वदेश 
    जोधा अकबर 
    व्हाट्स योर राशि 

    आने वाली फ़िल्में 
    मोहन जोदड़ो 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X