अमायरा दस्तूर
Born on 07 May 1993 (Age 30) Mumbai
अमायरा दस्तूर जीवनी
अमायरा दस्तूर एक भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में मात्र 16 साल की उम्र में की थी।
पृष्ठभूमि
अमायरा का जन्म 7 मई 1993 को मुंबई में हुआ था। अमायरा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई जॉन कैनन स्कूल से की है। उसके बाद सेकंडरी स्कूल की पढ़ाई उन्होंने धीरू भाई इंटरनेशनल स्कूल से की। लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में आने के बाद अमायरा ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। अमायरा ने 13 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने कई सारे कमर्शियल ऐड किये।
फ़िल्मी करियर
अमायरा का फ़िल्मी करियर मनीष तिवारी की रोमांटिक फिल्म इस्सक से हुआ था। इस फिल्म में उनके अपोजिट प्रतीक बब्बर नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने मिस्टर एक्स, कालकांडी और राजमा चावल जैसी फिल्में की लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली उनकी आने वाली फिल्म मेंटल है क्या है। जिससे बहुत उम्मीदें हैं।