twitter

    अली अब्बास ज़फर जीवनी

    अली अब्बास जफर एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं।  

    पृष्ठभूमि 
    अली अब्बास जफर का जन्म देहरादून में हुआ था।  

    पढ़ाई 
    उन्होंने अपनी अपनी प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून से ही की। उसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज दिल्ली से की है।  

    करियर 
    पढ़ाई पूरी होने के बाद वह मुंबई आ गए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स में बतौर सहायक निर्देशक के तौर पर की थी। उसके बाद उन्होंने संजय गाढ़वी और विजय कृष्णा आचार्य को भी असिस्ट किया। जफ़र ने बतौर निर्देशक यश राज की फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में इमरान खान, कैटरीना कैफ, और अली जफर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म ने बॉक्स-ओफ़िस पर काफी अच्छी कमाई की थी।  

    उन्होंने 2014 में फिल्म गुंडे का निर्देशन किया। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ से जयादा का कारोबार किया। इस फिल्म रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इसके अलावा सुल्‍तान और टाइगर जिंदा है उनकी बेहतरीन फिल्‍में हैं। 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X