'साजन की बाहों में' की शानदार शुरुआत.. प्रीमियर में पहुंचे सितारे

By Tarun Kulshreshtha

[भोजपुरी न्यूज] सुपरहिट फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'साजन की बाहों में' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत किया है। मुम्बई, गुजरात, दमन और सिलवासा में एकसाथ 50 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई साजन की बाहों में ने सफलता के नए आयाम गढ़ने की सारी तैयारियां पूरी कर ली है और इसमें उसे दर्शकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Saajan ki Baahon mein

आज ही मुंबई के अंधेरी स्थित नवरंग सिनेमाघर में फिल्म का प्रीमियर शो भी आयोजित किया गया जिसमे फिल्म से जुड़े कलाकारों के साथ फिल्म जगत से कई नामचीन और जानी मानी हस्तियां भी मौजूद रही। जिनमें आर एस तिवारी, रितु पाण्डेय ,पंकज तिवारी , बलजीत सिंह,विष्णु शंकर बेलू , दामोदर राव,अभिषेक तिवारी, करिश्मा मित्तल, पूनम चोपड़ा, सनोज मिश्रा, अभिषेक गिरी , त्यागराज शेखावत प्रमुख थे।

भोजपुरी सुपरस्टार रानी चैटर्जी अब बॉलीवुड में मचाएंगी धूम!

फिल्म के अभिनेता आर एस तिवारी ने फिल्म में बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है और संगीतकार और गायक की भूमिका लोगों को खूब पसंद आ रही है , वहीं एक्ट्रेस रितु पाण्डे एक ग्लैमरस विलेन के किरदार में नज़र आ रही हैं।

गुजरात में भी फिल्म ने अच्छा खासा कारोबार शुरु किया है। फिल्म साजन की बाहों में को क्रिसमस के मौके पर बड़े स्तर पर मुंबई, गुजरात और दमन में एकसाथ रिलीज किया गया। इसके बाद इसे बिहार और बाकी के भोजपुरी क्षेत्रों में रिलीज़ किया जायेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X