कुणाल तिवारी की फिल्म 'गुंडे' की शूटिंग मुम्बई में जोरों-शोरों से शुरू
मुंबई में भोजपुरी फिल्म 'गुंडे' की शूटिंग शुरू हो गई है।
रज्जाक खान फ़िल्म प्रोडक्शन डीवीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फ़िल्म 'गुंडे' की शूटिंग मुम्बई में जोरो शोरों से की जा रही है। धमाकेदार एक्शन से भरपूर इस फ़िल्म के निर्देशन बाली द्वारा किया जा रहा है और फ़िल्म के निर्माता रज्जाक खान और सचिन झा हैं।

'गुंडे' यह फ़िल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फ़िल्म है जिसमे कुणाल तिवारी, विराज भट्ट, रानी चट्टर्जी, अंजना सिंह, मनोज टाइगर, संजय पाण्डेय, विविधा, प्रज्ञा तिवरी, सीमा सिंह, माही खान, शाहिल शेख, अरुण सूर्यवंशी, राकेश कुशवाहा, डॉ. रघुवेंद्र यादव और सोनिया मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इस फ़िल्म के सभी गाने काफी कर्णप्रिय और नयेपन के साथ तैयार किया गया है जिसमें संगीत दामोदर राव और श्याम देहाती द्वारा दिया गया है और गीत लिखे हैं आज़ाद सिंह, कृष्णा बेदर्दी, श्याम देहाती, आज़ाद सिंह, कृष्णा बेदर्दी, पवन पांडेय ने। फ़िल्म का लेखन इंद्रजीत कुमार द्वारा दिया गया है। फ़िल्म के धमाकेदार एक्शन सीन को डायरेक्ट कर रहे है शाहबुद्दीन फ़िल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











